… तो इसलिए सिया ने कर दी मंगेतर की हत्या?

… तो इसलिए सिया ने कर दी मंगेतर की हत्या?

पुणे के व्यापारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले में हुई हत्या मामले में लगातार नई नई बातें सामने आ रही हैं। हत्या की आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने अब पुलिस के सामने एक और बड़ी बात कही है।

सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था। यह बात सिया को पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। सिया ने दावा किया है कि यही वजह थी कि उसने आरोपी चेतन के साथ रिश्ता बनाया और साजिश करके केतन से छुटकारा पाया।

मीडिया की विभिन्न खबरों ने दावा किया गया है कि सिया गोयल ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था। केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे। पहला यह कि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी। दूसरा, केतन के सिर पर कम बाल थे और तीसरा कि केतन हकलाता था। दावा किया जा रहा है कि शादी तय करते समय सिया के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन इसे सामान्य मान लिया गया।

शादी से मना कर के परिवार वालों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस ने जब सिया से सवाल किया कि उसने कभी अपने परिवार को यह क्यों नहीं कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती? तो जवाब में सिया ने पुलिस को बताया कि यह कह कर वह घरवालों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। 

सिया का प्लान था कि वह केतन की हत्या कर देगी। वह ट्रेकिंग के दौरान नीचे गिर जाएगा। उसकी मौत हो जाएगी। इसपर कोई कभी सवाल भी नहीं उठाएगा क्योंकि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं हैं। किसी को शक ही नहीं होगा।

गिरफ्तारी के बाद से कोई मिलने नहीं आया

लोनावाला ग्रामीण पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया की खबरों में बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद से सिया गोयल से मिलने कोई नहीं आया। आमतौर पर कोई ना कोई परिवार का आ ही जाता है, लेकिन इस मामले में सिया से मिलने अब तक कोई पहुंचा नहीं है। सिया के घर पर उसके माता-पिता और भाई रहते हैं। तीनों में से कोई भी सिया की जानकारी लेने थाने नहीं आया। वहीं, चेतन के घर से उसके पिता अपडेट लेने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे।

डमी बॉडी के जरिए सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे ग्रामीण पुलिस लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी, ताकि यह समझा जा सके कि आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने हत्या कैसे की। वारदात के समय आरोपियों की पोज़िशन और हमले के तरीके (ट्रैजेक्टरी) का पता लगाने के लिए एक डमी बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिया गोयल के भाई से पूछताछ

लोनावाला ग्रामीण पुलिस सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ कर रही है। सिया गोयल ने क्या कभी केतन से शादी को लेकर आनाकानी की थी या नहीं? सिया ने घरवालों को क्या कुछ बताया था? हर एंगल से पूछताछ के लिए सिया के भाई को पुलिस स्टेशन बुलाया गया