पुणे के केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले पर पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। आम जनता के अलावा सेलेब्स का भी गुस्सा फूट पड़ा है। घरों में केतन अग्रवाल की कथित हत्या की चर्चा हो रही है और लोग इस कांड की निंदा कर रहे हैं।
26 साल के केतन अग्रवाल की मौत पुणे के लोहागढ़ किले से गिरने के कारण हो गई थी। शुरुआत में इसे एक हादसा बताया गया था, लेकिन बाद में जांच करने पर बात सामने आई कि केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर की थी।
बताया जा रहा है कि सिया को 31 मई को केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने का आइडिया आया था। इसके बाद 14 जून को उसने केतन को किले से धक्का देने की कोशिश की थी, पर तब केतन बच गया था। धक्का देने की वजह पूछने पर सिया ने सांप होने का बहाना बना दिया था। पर 18 जून को इस घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना ने हर किसी को बुरी तरह झकझोर दिया है और लोगों में गुस्सा है। आम जनता से लेकर सेलेब्रिटीज तक हैरान हैं कि आखिर सिया ने ऐसा क्यों किया? सवाल उठ रहे हैं कि उसने हत्या करना ही सही क्यों समझा? वह चाहती तो घरवालों को बता सकती थी, रिश्ते से मना कर सकती थी या भाग सकती थी।