मोदी को आया नेतन्याहू का फ़ोन

मोदी को आया  नेतन्याहू का फ़ोन

भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति पर हुई चर्चा

पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर साझा किए विचार

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की।साथ ही दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

मोदी ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया X पर लिखा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन कॉल आया। हमने भारत-इज़राइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अलग-अलग पहलुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की, जो लगातार मज़बूत होती जा रही है। हमने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं की यह बातचीत मोदी की फरवरी 2026 की इजराइल यात्रा के आधार पर हुई, जिसमें शांति, इनोवेशन और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए 17 समझौतों पर सहमति बनी थी।