मिलकर बोले पीएम-आपने तिरंगे की शान बढ़ा दी

मिलकर बोले पीएम-आपने तिरंगे की शान बढ़ा दी
  • पीएम ने एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की
  • भारत ने एशियाई खेलों में कुल 85 पदक जीते
  • बेटियों ने 38 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण शामिल
  • महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता
  • नए खेलों में पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Asian Games Medal Winners: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में हजारों खिलाड़ियों का आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

पीएम ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भी जीत है। इस मौके पर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष और महिला हॉकी और क्रिकेट टीमों ने अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की। 

इस मौके पर उनके साथ खेल मंत्री मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से  कहा कि हमारे एशियाई खेलों के चैंपियंस ने देश का तिरंगा शान से ऊंचा किया है ।

जुनून जब जीत में बदलता है...

प्रधानमंत्री मोदी ने आप सभी युवा एथलीट इस बात का उदाहरण है कि जुनून जब जीत में बदलता है तो कैसे पदक के साथ चेहरे की चमक भी लेकर आता है। संकल्प और सपने एक दिन में पूरे नहीं होते बल्कि इसके लिए वर्षों का धैर्य और लगातार परिश्रम अनिवार्य होता है। देश में बदलाव उसी भावना से आया है जिसकी बदौलत आपने सफलता हासिल की है।

44 साल का इंतजार खत्म किया

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक लाकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है।

85 में 38 पदक बेटियों ने जीते

एशियाई खेलों के दौरान भारत के शानदार प्रदर्शन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने इस बार कुल 85 पदक जीते हैं। इनमें से 38 पदक अकेले देश की बेटियों ने अपने नाम किए हैं, जिसमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 1982 के बाद पहली बार, भारत ने मैराथन में सफलता हासिल की है। यह वाकई बहुत खुशी की बात है।

यहां भी मोर्चा मारा

इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस और नौकायन जैसे खेलों में भारत ने कभी कोई पदक नहीं जीता था। उनमें भी हमारे खिलाड़ियों ने पहली बार मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया है।