प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के सांसदों से दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग भागों में बाढ़ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
मोदी ने सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की।
असम मे इस समय विनाशकारी बाढ़ आई हुई है जिसकी वजह से जान माल का काफी नुक़सान हुआ है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा;
असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न भागों में वर्तमान बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।