अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बृहस्पतिवार को मुलाक़ात की। दोनों राज्यो के सांसदों ने इस मुलाक़ात के दौरान दोनों राज्यों में बाढ़ से पैदा हुए हालात की जानकारी दी।
संसदीय कार्य मंत्री और अरुणाचल से सांसद कीरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी देते हुए बताया कि पीएम के साथ सांसदों की मुलाक़ात नई दिल्ली में संसद भवन में हुई।
प्रधानमंत्री ने सांसदों को पूरी मदद का भरोसा दिलाया और प्रभावित लोगों को समय पर राहत, पुनर्वास और सहायता सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री ने भी इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा
अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बैठक हुई। हमने वहां आई बाढ़ के बाद इन राज्यों की स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। सभी की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।