Nushrratt Bharuccha का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर; एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

Nushrratt Bharuccha का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर; एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गई हैं। एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर आया है। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

नुसरत की टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। टीम के मुताबिक, डॉक्टरों ने आगे की जांच के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की बात कही है। अब उन्हें इलाज के लिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।

एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाई जाएंगी नुसरत

नुसरत भरूचा की टीम और परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बाली में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाने की तैयारियां की जा रही हैं।

मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी। टीम ने बताया कि इस समय नुसरत की सेहत सबसे पहली प्राथमिकता है और उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को आराम और स्वस्थ होने के लिए समय की जरूरत होगी।

प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर पड़ सकता है असर

नुसरत की टीम ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण आने वाले कुछ हफ्तों के लिए उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स प्रभावित हो सकती हैं।

फिलहाल उनका ध्यान इलाज और रिकवरी पर है।

नुसरत की टीम ने फैन्स से की प्राइवेसी की अपील

नुसरत भरूचा की टीम ने फैन्स और सभी लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। टीम ने कहा कि नुसरत को इलाज पर ध्यान देने के लिए समय और जगह दी जाए।

टीम ने नुसरत के लिए चिंता जताने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया है। साथ ही कहा गया है कि सही समय पर उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

‘उफ्फ ये सियापा’ में आखिरी बार दिखी थीं नुसरत

नुसरत भरूचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था। यह फिल्म 2025 में आई थी।

इसके अलावा ‘छोरी 2’ और ‘बन टिक्की’ भी नुसरत भरूचा की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। फिलहाल मेडिकल इमरजेंसी के चलते उनके आगे के प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।