- दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हुआ कार्यक्रम
- PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया
- कलाकारों के साथ भजनों और कीर्तन का आनंद लिया
- PM ‘अंत्योदय’ के विचार को याद किया और प्रेरणादायक बताया
|
PM Modi at Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजनों का आनंद लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्याय के विचारों और योगदान को याद किया गया। दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर उनके विचारों और अंत्योदय की अवधारणा का उल्लेख करते रहे हैं।
दीनदयाल के विचार आज भी प्रेरक: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। पीएम ने कहा कि उनके द्वारा दिया गया अंत्योदय का विचार आज भी जनकल्याण के लिए प्रेरणा देता है। पीएम ने लोगों से इस विशेष अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम में कलाकारों ने कई भजन पेश किए और कीर्तन भी हुआ। कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश फ़ेम साधु तिवारी ने भी फिल्म में गाए अपने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को कभी हाथ से ताली तो कभी करताल बजाते और भजनों के रस में डूबा देखा गया।