Mayawati on Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों को भ्रम से दूर रहने के लिए आगाह करते हुए कहा है कि पार्टी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार सिर्फ वह फ़ाइनल करेंगी।
अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर जारी इस बयान मायावती ने कहा, “आकाश आनन्द के क़द को बढ़ाने व कम करने आदि से कोई लेना देना नहीं है और ना ही पार्टी के उम्मीद्वार भी तय करने से कोई लेना देना है।”
उन्होंने कहा
“पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द को लेकर क़िस्म-क़िस्म के भ्रम फैलाये जा रहे हैं जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।”
सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये इस बयान में बसपा BSP सुप्रीमो ने कहा, “यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहाँ-जहाँ भी समय-समय पर विधानसभा के आमचुनाव होते हैं, या देश में लोकसभा के भी आमचुनाव होते हैं तो वहाँ भी उम्मीदवारों को अन्तिम रूप मेरे द्वारा ही दिया जाता है।”
दरअसल मायावती सोशल मीडिया पर आकाश आनंद द्वारा यूपी विधानसभा के लिए उम्मीदवार तय किये जाने को लेकर प्रसारित बातों का खंडन कर रही थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि यूपी विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक करेंगे।
More Points
|
|
अब तक दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तय
मायावती ने इंटरव्यू के बाद तय किये उम्मीदवार
जनसभाओं में उम्मीदवारों का ऐलान होगा
कुछ म्मीदवारों का ऐलान आकाश आनन्द करेंगे
सभी उम्मीदवार बसपा अध्यक्ष ही फ़ाइनल करेंगी
|