जंतर मंतर बंद किए जाने की सच्चाई जानिए

जंतर मंतर बंद किए जाने की सच्चाई जानिए

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद दिल्ली के जन्तर मंतर के धरना प्रदर्शन के लिए बंद किये जाने को दिल्ली पुलिस ने ‘अफ़वाह’ बताया है।

सोशल मीडिया social media पर ऐसी सूचनाएं और तस्वीरें गुरुवार को प्रसारित होने लगीं थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के जंतर मंतर jantar mantar को धरना प्रदर्शन के लिए बंद कर दिया गया है। वहां लगे बैरिकेड्स को वेल्ड कर दिया गया है और वहां भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

इस बारे मे दिल्ली पुलिस ने अपना बयान जारी किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया पर ऐसी अफ़वाहें फैल रही हैं कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद कर दिया गया है। ये दावे पूरी तरह से झूठे, गुमराह करने वाले और बिना किसी सच्चाई के हैं।’

दिल्ली पुलिस Delhi Police ने आधिकारिक तौर पर साफ़ किया कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और अधिकृत विरोध-प्रदर्शनों के लिए एक सक्रिय और अधिकृत जगह बनी हुई है।

बयान में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उसके पालन में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर SOP के अनुसार, इस जगह पर ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी जा सकती है।यह अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा औपचारिक आवेदन करने पर सक्षम अधिकारी द्वारा दी जाती है और इसके लिए तय नियमों और शर्तों का पालन करना ज़रूरी होता है।