मां को समर्फित सनी की फिल्म को ‘A’ सर्टिफ़िकेट

मां को समर्फित सनी की फिल्म को ‘A’ सर्टिफ़िकेट

पापा धर्मेन्द्र के दुनिया से जाने के बाद सनी देवल की पहली फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ को तैयार है। लेकिन इससे पहले उन्होंने इस फिल्म को पापा की बजाय मम्मी को डेडिकेट किया है।

अपनी इस नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ BATWARA 1947 का ट्रेलर रिलीज़ होने से एक दिन पहले सोमवार को सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताक़त।’

कई सुपहिट फिल्मों में काम कर चुके सनी ने इसमें आगे कहा, ‘बंटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हू।’

इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को आउट होगा।

'बंटवारा 1947' भारत के 1947 के बंटवारे के समय लाहौर की कहानी पर आधारित है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

फ़िल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्ज़ा का रोल निभाया है। उनके साथ प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी और उनके बेटे करण देओल भी हैं।

फ़िल्म को सेंसर ने पास कर दिया है लेकिन इसे एडल्ट्स ओनली यानि A रेटिंग मिली है।

यह फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, हालाँकि इसे 'आवारापन 2' से टक्कर मिलेगी।

सनी देवल ने फिल्म के सेंसर से निकलने पर कहा,’ हमें खुशी है कि बंटवारा 1947 BATWARA 1947 बिना किसी केट के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन CBFC से पास हो गई है और उसे A सर्टिफ़िकेट मिला है। ‘

उन्होंने कहा कि यह फिल्म मानवता और प्यार को लेकर है। उन्होंने ने दर्शकों से कहा कि वे इसे 14 अगस्त को विभाजन दिवस Partition Day से दुनियाभर के थिएटर्स में देख सकते हैं।