दिल्ली। पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों का आखिरी रिजल्ट तो मतगणना के बाद सामने आएगा लेकिन उससे पहले एक्ज़िट पोल के नतीजों में बीजेपी पश्चिम बंगाल में उलटफेर कर सकती है और पहली बार सरकार बना सकती है।
ज़्यादातर Exit Poll में अनुमान जताया गया है कि बीजेपी पहली बार पश्चिम बंगाल में सत्ता में आ सकती है जबकि असम में वो फिर से सरकार बना सकती है। तमिलनाडु में डीएमके का पलड़ा भारी है। केरल में यूडीएफ़ आगे दिखाई दे रहा है। पुडुचेरी में बीजेपी ज्यादा सीट मिलने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल को लेकर Matrize Exit Poll के अनुमानों में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार जा सकती है और पहली बार बीजेपी सरकार बन सकती है। Exit Poll के मुताबिक़ राज्य की 294 सीटों में बीजेपी 42.5% वोट शेयर के साथ 146-161 सीटें जीत सकती है। 40.8% वोट शेयर के साथ तृणमूल काँग्रेस और उसके सहयोगी 126-135 सीटों पर आ सकते हैं। राज्य में अन्य के खाते में 16.7% वोट शेयर के साथ 6-10 सीटें जा सकती हैं।

प्रजा पोल के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी 178 से 208 सीट जीत सकती है। जबकि टीएमसी 85 से 110 सीटों पर सिमट सकती है।अन्य के खाते में पाँच सीट तक जा सकती है।
चाणक्य स्ट्रेटजीज के अनुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 से 160 सीट पा सकती है। टीएमसी के खाते में 130 से 140 सीट जा सकती है। अन्य दलों को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं।
असम
असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बना सकती है और उसे दो तिहाई बहुमत मिल सकता है। पोल प्रजा के अनुमानों के अनुसार राज्य में बीजेपी 85 से 95 सीट हासिल कर सकती है जबकि काँग्रेस के खाते में 25 से 32 सीटें आ सकती हैं। अन्य दल 6 से 12 सीट जीत सकते हैं।
पोल डायरी के Exit Poll अनुमान के अनुसार असम में बीजेपी 88 से 98 सीट हासिल कर सकती है जबकि काँग्रेस के खाते में 22 से 32 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में तीन से पाँच सीट रह सकती हैं।

केरल
आजतक के एक्ज़िट पोल के मुताबिक़ केरलम में मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ़ को बीच है जहां बीजेपी तीन सीट तक जीत सकती है। Exit Poll में एलडीएफ को 49 से 52 सीट मिलने का अनुमान है जबकि यूडीएफ़ 78 से 90 सीटें जीत सकता है। राज्य में 140 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 71 सीटों की ज़रूरत होगी।
तमिलनाडु
तमिलनाडु के बारे में एक्ज़िट पोल संकेत दे रहे हैं कि वहां एक बार फिर डीएमके और उसके सहयोगी सरकार बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रजा पोल के मुताबिक़ डीएमके DMK और सहयोंगियो को 148 से 168 सीटें मिल सकती हैं जबकि AIADMK गठबंधन 61 से 81 सीटों पर विजयी हो सकता है। अन्य के खाते में एक से नौ सीट जा सकती है। राज्य में 234 सीटों चुनाव हुआ है।
तमिलनाडु के बारे मं एक अन्य Exit Poll जो Axis My India ने किया है उसके अनुसार नवगठित टीवीके राज्य में 98 से 120 सीट पा सकती है। इसके साथ प्रतिस्पर्धा में डीएमके गठबंधन 92 से 110 सीट हासिल कर सकती है। इस Exit Poll के मुताबिक़ AIADMK को 22 से 32 सीटों तक सीमित रहना पड़ सकता है।
पुडुचेरी
पुडुचेरी में बीजेपी 16 से 20 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है जबकि काँग्रेस और उसके सहयोगियों के खाते में 6 से 8 सीटें आ सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं। राज्य में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं।