पाँच ओवर, शून्य रन, पाँच विकेट! सुना है क्या?

पाँच ओवर, शून्य रन, पाँच विकेट! सुना है क्या?

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में खेलते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने इतिहास रच दिया।

टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच मेडन ओवरों में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। ग्रीव्स ने सोमवार को यह कारनामा त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले और बाद में एक शानदार स्पेल डालकर किया।

ग्रीव्स ने अपन गेंदबाजी प्रदर्शन से मेहमान पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।यह टेस्ट क्रिकेट में ग्रीव्स का पहला पांच-विकेट हॉल है ।

जस्टिन ग्रीव्स ने पारी का 64वां, 66वां, 68वां, 70वां और 72वां ओवर डाला। इनमें उन्होंने हर ओवर में एक विकेट लिया और कोई भी रन खर्च नहीं किया।

ग्रीव्स ने सबसे पहले 64वें ओवर में सेंचुरी बनाकर खेल रहे पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को बोल्ड किया था। 

इसके बाद उन्होंने लगातार ओवरों में बिना कोई रन दिए आमिर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास को आउट करके इतिहास रच दिया।

टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 282 रन पर ऑल आउट हो गई। तीसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज का स्कोर 126-7 था।

ग्रीव्स ने जनवरी 2016 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की ओर से लगातार 4 मेडन ओवर में विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़कर इस कारनामें से आगे बढ़कर एक नया इतिहास टेस्ट क्रिकेट में  रचा।

आईसीसी ने ग्रीव्स के इस कारनामे पर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसे आप नीचे लिंक पर देख सकते हैं-