भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे 38 वर्षीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
रहाणे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी देते हुए लिखा
"Cap 278 signing off. Thank you for all the love and support over the years. Forever grateful."
हिन्दी भाषा में इसे कहें तो
"कैप 278 की ओर से विदाई। इतने सालों तक मिले सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहेंगे।"
विदेशी पिच के भरोसेमंद बल्लेबाज़ रहाणे ने अपने टेस्ट मैच करियर में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें विदेशी पिचों पर जड़े 12 शतक शामिल हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 की ऐतिहासिक सीरीज जीत में भारत की कप्तानी की, जहां टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाने के बाद भी वे छह टेस्ट मैचों में नाबाद रहे।
विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन के बाद अब रहाणे के संन्यास के साथ ही एक युग का अंत हो गया।
करियर संक्षेप में
|
टेस्ट मैच: 85 मैचों में 5077 रन
वनडे मैच: 90 मैच
टी20 इंटरनेशनल: 20 मैच
कप्तानी: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (2-1) जीती
विदेशी धरती: उन्हें विदेशी पिचों का सिकंदर
अंतिम मैच: 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ
|