Bihar Temple Stampede :नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ , 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Bihar Temple Stampede :नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ , 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में शीतला मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। अचानक भगदड़ मच गई, जिससे कि लगभग 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए । पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया गया ।

यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, मंदिर में भीड़ को संभालने के लिए पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं थी। दर्शन के लिए जल्दी में कुछ लोग कतार तोड़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और हालात बेहद बेकाबू हो गए।

भगदड़ के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित किया। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। इस घटना पर स्थानीय लोगों और गवाहों ने पुलिस-प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दीपनगर थाना प्रभारी राजमणि को सस्पेंड कर दिया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की मदद कर रही है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।